फर्रुखाबाद। अचानक हुए विवाद के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया। जिसके बाद मामला मारपीट और फायरिंग में बदल गया। जिसमे दोनों घायल हो गये। घटना के सम्बन्ध में एक पक्ष का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया। जबकि दूसरी घटना पुलिस संदिग्ध मान रही है। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम माधौपुर निवासी 18 वर्षीय सुमित पुत्र कैलाश चन्द्र बीती रातमोहल्ला अंगूरीबाग के निकट गोलगप्पे खा रहे थे। उसी दौरान वहां उसके गाँव का ही 30 वर्षीय मित्रपाल पुत्र रामौतार भी आ गया। दोनों में आपस में विवाद शुरू हो गया। विवाद के कुछ देर बाद भी फायरिंग हो गयी। जिससे गोली सुमित के हाथ में लगी और मित्र पाल का पैर जख्मी हो गया। घटना के बाद पुलिस नें दोनों को लिंजीगंज अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा से उन्हें लोहिया अस्पताल रिफर किया गया। घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें सुमित की तहरीर पर मित्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मित्रपाल के पैर में लगी गोली को संदिग्ध मान रही है।प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा नें बताया कि जाँच की जा रही है। सुमित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। मित्रपाल के पैर में लगी गोली संदिग्ध है।