पंजाब की राजनीति से लंबे समय से गायब पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने प्रैस नोट के जरिए दी। उन्होंने जारी प्रैस नोट में बताया कि उनको कांग्रेस हाईकमान द्वारा तलब किया गया था। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी से 25 फरवरी को उनके आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से 26 फरवरी को 10 जनपथ पर एक घंटे से अधिक तक विचार चर्चा की। सिद्धू ने बताया कि दोनों नेताओं ने उनकी धैर्य के साथ बात सुनी। उन्होंने उन्हें पंजाब के मौजूदा हालात से अवगत करावाने के साथ राज्य के पुनरुत्थान के लिए एक रोडमैप उनके साथ साझा किया। यह वही रोड मैप है जिसको उन्होंने कैबिनेट में मंत्री के तौर पर कार्य करते हुए और अपने सार्वजनिक जीवन में, पिछले कई वर्षों से दृढ़ विश्वास के साथ लोगो के समक्ष रखा है।
Nishpaksh Mat
Read Also
Nishpaksh Mat
$ho=https://www.asenews.in$type=list$m=0$cate=0$c=100$va=0
https://www.nishpakshmat.com/news-sitemap.xml