वन मंत्री श्री उमंग सिंघार की तरफ से आज कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक श्री एल. कृष्णमूर्ति ने सुप्रसिद्ध क्रिकेटर श्री महेन्द्र सिंह धोनी का गुलदस्ते से स्वागत किया। श्री मूर्ति ने वन मंत्री की ओर से उन्हें कान्हा टाइगर रिजर्व पर कॉफी टेबल बुक, कैप और पठनीय सामग्री भी भेंट की। श्री धोनी ने वन मंत्री का इसके लिए धन्यवाद दिया। श्री धोनी ने टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की प्रशंसा की।