ओलम्पियन तीरंदाज पद्मश्री सुश्री दीपिका कुमारी के विशिष्ट आतिथ्य में एक फरवरी को टी.टी. नगर स्टेडियम में सुबह 11 बजे राज्य-स्तरीय गुरूनानक देवजी प्रांतीय ओलम्पिक शुरू होगा। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, विधि-विधायी कार्य एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरूण यादव शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर 'खेलो इंडिया' यूथ गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।