latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news
इधर गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि यह उनकी आवाज नहीं है। मुख्यमंत्री कार्यालय से फर्जी ऑडियो वायरल किए जा रहे हैं।
सरकार गिराने विधायकों को खरीदने का प्रयास किया गया
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासर ने शुक्रवार को फेयरमाउंट होटल के बाहर प्रेसवार्ता की। इन्होंने मीडिया को बताया कि भाजपा 25 से 35 करोड़ में विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रहे थे। अब तक जो टेप सामने आए हैं, उससे यह साफ है कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार गिराने और विधायकों को खरीदने का प्रयास किया है।
सुरजेवाला ने कहा कि यह समय कोरोना से लड़ने का है। लेकिन भाजपा सत्ता पाने के लिए सरकार गिराने के प्रयासों में लगी है। मध्यप्रदेष में भी ऐसा ही किया था और अब राजस्थान में सरकार गिराने का प्रयास किया गया।
वायरल ऑडियो में 30 विधायकों के खरीदने की हो रही चर्चा
गुरूवार रात तीन ऑडियो टेप वायरल हुए हैं। यह ऑडियो भाजपा नेता संजय जैन और केन्द्र मंत्री गजेन्द्र सिंह का बताया जा रहा है। इसमें 30 विधायकों के खरीद-फरोख्त को लेकर चर्चा हो रही है।