top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news top news
" alt="" aria-hidden="true" />
वॉशिंगटन. अमेरिका में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी 70 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां 71 हजार 600 मामले सामने आए। इससे पहले गुरुवार को यहां रिकार्ड 77 हजार 255 नए मामले सामने आए थे। बीते एक हफ्ते से यहां हर दिन 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं अमेरिका में बढ़ते मामलों के बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि वे देश में मास्क जरूरी करने का आदेश नहीं देंगे। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह बात कही। रविवार को इसका प्रसारण होगा। ट्रम्प ने कहा कि मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि सभी मास्क पहनने लगे तो सबकुछ एकदम से खत्म हो जाएगा। जैसा कि आप जानते हैं कि मास्क से दिक्कत भी आती है। अब लोगों से यह कहा जा रहा है कि मैं मास्क पहनने में यकीन करता हूं।