चीनी कंपनी आईकू के iQOO 3 स्मार्टफोन की पहली सेल आज से शुरू हो रही है। ग्राहक इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ फ्लिपकार्ट से 12PM बजे से खरीद पाएंगे। कंपनी ने इस फोन को 4G और 5G वैरिएंट में अलग-अलग लॉन्च किया है। फोन की शुरुआती कीमत 36,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम कंपनी का अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 लगा है। फोन तीन कलर वैरिएंट टोरनेडो ब्लैक, क्वांटम सिल्वर और वोल्केनो ऑरेंज में आ रहा है।
iQOO 3 के वैरिएंट और कीमत
वैरिएंट | कीमत |
8GB+128GB (4G फोन) | 36,990 रुपए |
8GB+256GB (4G फोन) | 39,990 रुपए |
12GB+256GB (5G फोन) | 44,990 रुपए |
ऑफर : फोन को ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदने पर 3000 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसे 12 महीने की नो कोस्ट EMI पर भी खरीद पाएंगे। रिलायंस जियो फोन पर 12,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है।
iQOO 3 का स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले | 6.44-इंच HDR 10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले |
रैम/रोम | 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB |
प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 |
कैमरा | 48+13+13+2MP रियर, 16MP फ्रंट |
ओएस | एंड्रॉयड 10 बेस्ड iQoo UI 1.0 |
बैटरी | 4440mAh |
चार्जिंग | 15 मिनट में 50% चार्ज |
एआई | सपोर्ट कैमरा, गेमिंग, बैटरी, प्रोसेसर |